देहरादून के पटेलनगर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा

देहरादून के पटेलनगर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक के छोटे भाई ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।भुड्डी गांव निवासी सोहेल हारून की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में अज्ञात हमलावरों पर शक जताया गया, लेकिन जांच के दौरान घर से देशी पिस्टल बरामद हुई और सीसीटीवी में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं दिखा। पूछताछ में मृतक के छोटे भाई शाहिद ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार पैसों के विवाद और पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ी और हाईवे जाम कराने में भी भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here