नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, टैक्सी चालक गिरफ्तार

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में घर में नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाता था और टैक्सी की आड़ में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। मामले में चार आरोपी अभी फरार हैं।बसंत विहार थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नेपाली मूल के आरोपी दिनेश सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाता है और अपने साथियों को वारदात वाली जगह तक पहुंचाने और वापस ले जाने का काम करता था।एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने घर में काम करने वाले नौकर के जरिए घर की रेकी की और परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।आरोपी के कब्जे से 27,500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल HR55 BB1055 नंबर की अर्टिगा कार बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में भरत थापा समेत चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here