22.4 C
Dehradun
Saturday, September 23, 2023

बागेश्वर : ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित ,तो तंग आकर महिला ने की खुदखुशी

उत्तराखण्ड के बागेश्वर जनपद से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं, पुलिस ने महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें पूरे घटनाक्रम के लिए पति और सास को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके बाद पुलिस ने सास और पति के विरुद्ध आइपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही की गई है।
बता दें कि 34 वर्षीया हिमानी हरड़िया ने बीते बुधवार को अपने ससुराल कठायतबाड़ा में फांसी के लटककर आत्महत्या कर दी। हिमानी की शादी बंटी हरड़िया के साथ 11 साल पहले हुई थी। रविवार को मृतका की मां गंगा देवी निवासी कौसानी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मृतका की माँ ने शिकायत में कहा कि मेरी बेटी को ससुराल में कई प्रकार से प्रताड़ित किया जाता था। हमेशा वह इसकी शिकायत करती रहती थी। जब उससे यह उत्पीड़न सहन नहीं हुआ तो उसने अपने आप को ही ख़त्म कर दिया। मृतका की माँ ने कहा कि मुझे मेरी बेटी के लिए न्याय चाहिए। रिपोर्ट में हिमानी की मौत का जिम्मेदार पति बंटी हरड़िया उम्र 38 वर्ष व सास राधिका हरड़िया उम्र 55 वर्षीया को बताया है।

Related Articles

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के सहयोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के सहयोग...

करोड़ों की स्मैक बरामद, पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार

नैनीताल। बरेली से करोड़ों रुपए की स्मैक लेकर उत्तराखंड पहुंचे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक...

दुर्घटना में महिला की मौत पर चालक के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। तेल के टेंकर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने टेंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
error: Content is protected !!