32.2 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने की समीक्षा बैठक विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश ये दिये

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने की समीक्षा बैठक विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश ये दिये

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने की  समीक्षा बैठक विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश ये दिये

प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में केन्द्र प्रयोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। वहीं इस दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रीय योजनाओं का राज्य विकास में गंभीरता और संजीदगी से इम्प्लीमेंटेशन किया जाय। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग अपने सभी कार्यों का वार्षिक कैलेण्डर बनायें तथा उसके अनुरूप कार्य करें।

भारत सरकार से मिलने वाले वित्त के समुचित सदुपयोग करने के लिये आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्व ही पूर्ण कर लें। साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग मासिक भौतिक प्रगति व विभागीय प्रगति रिपोर्ट इत्यादि नियोजन विभाग के ई-आकलन पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में प्रेषित करें। तथा भविष्य में पोर्टल में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ही विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वे सबसे कम प्रगति की 10 योजनाओं की मासिक समीक्षा करेंगे। जिन भी विभागों के भारत सरकार के स्तर पर विकास योजनाओं से सम्बन्धित मुद्दे लम्बित हैं उनका विवरण नियोजन विभाग को उपलब्ध करवाएं ,तथा भारत सरकार में स्थानीय आयुक्त से भी उसका नियमित रूप से अपडेट करवाएं। मुख्य सचिव संधु ने सभी विभागों को केन्द्रीय स्कीमों के उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द भारत सरकार को प्रेषित करने के निर्देश दिये। जिससे उन योजना और मदों में तुरंत ही धनराशि प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग भारत सरकार स्तर पर लगातार पहल भी करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here