22.4 C
Dehradun
Saturday, September 23, 2023

जी 20 की सफल मेजवानी से देश विदेश में राज्य की उभरती छवि को नहीं पचा पा रही कांग्रेसः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कहा है कि जी 20 की सफल मेजबानी से देश विदेश में राज्य की उभरती छवि को विपक्ष पचा नही पा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने कांग्रेस के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर यह सफल आयोजन, राज्य की छवि को चार चांद लगाने वाला रहा है। लेकिन विपक्ष की अदूरदर्शिता एवं सोच के अभाव से उनका ध्यान आज भी सिर्फ और सिर्फ इस आयोजन में हुए कार्यों की ठेकेदारी और उससे मिलने वाली व्यक्तिगत लाभ तक ही सीमित है। क्योंकि अपने कार्यकाल में वह इन्ही उद्देश्यों से प्रदेश को लूटने खसोटने का कार्य करते रहे, जिसके चलते जनता ने उन्हें लगातार चुनावों में दुत्कारा है। काँग्रेस को भी समस्त प्रदेशवासियों की तरह देवभूमि को जी 20 की 3-3 बैठकों के आयोजन का मौका मिलने पर गर्व और सकारात्मक रूप मे लेना चाहिए था। लेकिन वह इसके इन आयोजनों की कमी निकाल कर राज्य की छवि खराब करने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। जी 20 के विकसित देशों समेत अनेक देशों के प्रतिनिधि इन बैठकों में सम्मिलित हुए हैं जिनके सम्मुख हमें प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता, आध्यात्मिक विरासत एवं पर्यटन की खूबसूरती को प्रस्तुत करने का स्वर्णिम अवसर मिला है।
श्री चैहान ने कहा कि सभी जानते है कि आज के इन तमाम प्रयासों का परिणाम हमे भविष्य में देवभूमि की दुनिया में निखरती छवि के रूप में मिलने वाला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इससे कोई फर्क नही पड़ने वाला है क्योंकि उनके शीर्ष नेता विदेश जाकर हमेशा देश का अपमान करते रहते हैं। वहीं उनके प्रदेश के नेता भी अनर्गल आरोपों एवं झूठे प्रचार से राज्य की छवि खराब करने का हमेशा प्रयास करते रहते हैं।

Related Articles

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के सहयोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के सहयोग...

करोड़ों की स्मैक बरामद, पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार

नैनीताल। बरेली से करोड़ों रुपए की स्मैक लेकर उत्तराखंड पहुंचे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक...

दुर्घटना में महिला की मौत पर चालक के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। तेल के टेंकर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने टेंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
error: Content is protected !!