धूमधाम से संपन्न हुआ शारदीय दुर्गोत्सव, मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

देहरादून में बंगा विद्या दुर्गाबाड़ी सोसाइटी (सराफा मंडल) का छह दिवसीय शारदीय दुर्गोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। 16 अक्टूबर को दुर्गा षष्ठी से शुरू हुए इस भव्य आयोजन का समापन 21 अक्टूबर को विजयादशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। इस दौरान कालूमल धर्मशाला का पूरा परिसर मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय संगीत से गूंजता रहा।दुर्गोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पंडित रॉबिन कर्माकर के निर्देशन में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। वहीं, अमृता हलदर और विजय शर्मा की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथक, भरतनाट्यम और शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम भी महोत्सव के प्रमुख आकर्षण रहे।विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी के साथ छह दिनों तक चले इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here