डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर चल पड़ीं। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रेन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों और मिल अधिकारियों ने नए सत्र को किसानों तथा मिल के लिए बेहतर साबित होने की उम्मीद जताई।उन्होंने कहा कि किसानों और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना आवश्यक है। सरकार का प्रयास है कि मिल की व्यवस्थाओं में सुधार हो और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल केवल एक औद्योगिक संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान और शान है। इसके विकास और विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। मिल को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि किसानों को लाभ मिलने के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here