देहरादून। उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हुंडई की गाड़ियों और उनकी आधुनिक सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से कंपनी ने एक विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत देहरादून से एक विशेष मोबाइल डिस्प्ले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन अगले 16 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और गांवों में पहुंचेगा। अभियान का उद्देश्य ग्राहकों को शोरूम तक बुलाने के बजाय वाहन को सीधे उनके बीच ले जाना है।
हुंडई की इस पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गाड़ी को करीब से देखने, उसके फीचर्स समझने और उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कंपनी का मानना है कि इस पहल से उन ग्राहकों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी, जो भौगोलिक दूरी या अन्य कारणों से शोरूम तक नहीं पहुंच पाते हैं।

इस अवसर पर हरीश सूरी ने बताया कि कई स्थानों पर शोरूम का आकार छोटा होने के कारण प्रत्येक ग्राहक तक सभी गाड़ियों को प्रदर्शित करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में मोबाइल डिस्प्ले वाहन के माध्यम से सीधे ग्राहकों के बीच पहुंचकर उन्हें गाड़ी के फीचर्स और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि यदि किसी ग्राहक को गाड़ी पसंद आती है, तो वह देहरादून, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर स्थित हुंडई शोरूम में जाकर वाहन को देख सकता है और खरीदारी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए साथ रहेगा सर्विस वाहन
इस अभियान की खास बात यह है कि मोबाइल डिस्प्ले वाहन के साथ सर्विस वाहन भी भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य ग्राहकों को वाहन की सर्विस और आफ्टर-सेल्स सुविधाओं के बारे में जानकारी देना तथा उनकी जरूरतों का ध्यान रखना है।
हरीश सूरी ने कहा कि कंपनी की कोशिश है कि हुंडई की गाड़ियां केवल शोरूम तक सीमित न रहें, बल्कि उत्तराखंड के गांव-गांव और हर ग्राहक तक पहुंचें। अगले 16 दिनों में यह विशेष वाहन प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेगा। उन्होंने इस पहल के सफल परिणाम सामने आने की उम्मीद जताते हुए हुंडई की पूरी टीम का आभार भी व्यक्त किया।
बाइट: हरीश सूरी, डीपीएम, एमडी








