उत्तराखंड: पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा मौका, इस दिन होगी 130 इन्फैंट्री बटालियन की भर्ती रैली.. जानें पूरी प्रक्रिया

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और पात्र भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको कुमाऊं ने भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी किया है। यह भर्ती 3 से 8 अगस्त तक पिथौरागढ़ के देवकटिया ग्राउंड में आयोजित होगी, जिसमें कुल 69 पदों पर चयन किया जाएगा।

130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको कुमाऊं की ओर से पूर्व सैनिकों एवं पात्र भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली 3 अगस्त से 8 अगस्त तक पिथौरागढ़ के देवकटिया ग्राउंड में आयोजित होगी। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगी। इसमें दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार जैसी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 69 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।

पदों का विवरण

सैनिक (जनरल ड्यूटी – GD): 49 पद (केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित)
सैनिक शेफ: 4 पद
वाशरमैन: 2 पद
टेलर: 2 पद
इक्विपमेंट रिपेयरर: 2 पद
हेयर ड्रेसर: 3 पद
ब्लैक स्मिथ: 1 पद
क्लर्क: 1 पद
कारपेंटर: 3 पद
हाउस कीपर: 2 पद
अन्य सभी पद अखिल भारतीय स्तर के पात्र पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

भर्ती रैली का पूरा कार्यक्रम

 

भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी।

3 अगस्त: मूल दस्तावेजों का सत्यापन
4 अगस्त: शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)
5 से 8 अगस्त: मेडिकल परीक्षण एवं साक्षात्कार

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती में शामिल होने के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है।
पेंशनधारक पूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय अथवा उत्तराखंड वन विभाग में कम से कम 20 वर्ष सेवा दे चुकीं भूतपूर्व महिला कर्मियां भी पात्र होंगी।
सेवानिवृत्ति या सेवा से मुक्त होने की तिथि से 5 वर्ष के भीतर नामांकन होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी की मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 होनी चाहिए।
सेना अथवा संबंधित विभाग से Excellent या Very Good चरित्र प्रमाणन अनिवार्य होगा।

जरुरी दस्तावेज

मूल डिस्चार्ज बुक
PPO (Pension Payment Order)
पूर्व सैनिक पहचान पत्र
आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र
सात रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा यह लाभ

चयनित उम्मीदवारों की सेवा अवधि एक वर्ष में अधिकतम 8 माह तक होगी। उन्हें भारतीय सेना के नियमानुसार उनके पद एवं सेवा समूह के अनुसार मूल वेतन, महंगाई भत्ता (DA) तथा अन्य सभी अनुमन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here