34.2 C
Dehradun
Friday, April 18, 2025
Google search engine

विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

टिहरी। जनपद मुख्यालय टिहरी में प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी नई टिहरी में लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मंत्री द्वारा लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित शुभारंभ तथा शिला पटों का अनावरण किया गया। इसके साथ ही मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा 02 फार्म मशीनर बैंक महिला स्वयं सहायता समूहों 80 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराया गया। इसके मौके पर मंत्री जी द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ अभियान के तहत डिजिटल जन रथों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी एवं विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह द्वारा भी जनता को संबोधित किया गया। उन्होंने देश प्रदेश के विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सबको आगे आकर कार्य करने की अपील की गई।
जनता को समर्पित इन कल्याणकारी योजनाओं में 13 योजनाएं कुल धनराशि लागत रुपए 45 करोड़ 22 लाख 55 हजार के लोकार्पण तथा कुल 27 योजनाएं कुल धनराशि लागत रुपए 56 करोड़ 56 लाख 43 हजार के शिलान्यास की शामिल हैं। 11 विभागों की इन 40 योजनाओं में लोक निर्माण विभाग की 04 योजनाएं, लघु सिंचाई 04, पीएमजीएसवाई 03, ग्रामीण निर्माण विभाग 10, राजकीय सिंचाई विभाग 08, पेयजल निगम 04, कृषि विभाग 01, ग्राम्य विकास 01, पेयजल निर्माण इकाई चंबा 03, मत्स्य विभाग 01 तथा टीएचडीसी की 01 योजना शामिल है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी सीमा कृषाली, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सुमना रमोला, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा मीना खाती, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रतापनगर प्रदीप रमोला, चंबा शिवानी बिष्ट, भिलंगना वासुमति घणाता, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, सीडीओ मनीष कुमार, एएसपी जे.आर. जोशी, डीडीओ सुनील कुमार, जनप्रतिनिधि उदय रावत, विनोद रतूड़ी, प्रमोद उनियाल, विजय कठेत, गोपीराम चमोली, रघुवीर सजवाण, राजेन्द्र जुयाल सहित अन्य गणमान्य, जिला स्तरीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!