27 C
Dehradun
Tuesday, May 21, 2024

बच्ची को स्तनपान करा रही माँ से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

उत्तराखण्ड के उत्‍तरकाशी जनपद के पुरोला से एक बेहद शर्मसार कर देने वाली ख़बर सामने आयी है। जहां एक महिला अपनी सात महीने की बेटी को स्तनपान करा रही थी, कि इस दौरान घर पर पहुंचे गांव के एक युवक ने महिला को अकेले देख कर उससे दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इस प्रकरण में पीड़ि‍त महिला की तहरीर पर पुरोला पुलिस द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। जहां तहसील पुरोला के एक गांव की महिला अपनी बहन के ससुराल आई थी। जिसके ससुराल में कोई धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। शनिवार की दोपहर को महिला अपनी सात माह की बेटी के साथ बहन के घर पर थी और बेटी को दूध पिला रही थी। इस दौरान घर पर अकेला देखकर पड़ोस के गांव का युवक विक्रमचंद घर में घुस आया। फिर क्या था आरोपी युवक ने महिला से दुष्कर्म किया, जिसके बाद आरोपी मौके से से फरार हो गया । पीड़ि‍त महिला द्वारा यह पूरी घटना अपनी बहन को बताई गयी। जिसके बाद फिर इस मामले में पीड़ि‍ता की तहरीर पर पुरोला पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!