28.2 C
Dehradun
Monday, September 16, 2024

देहरादून में महिला और पुरुष का शव मिलने से हड़कंप

देहरादून। सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन में एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथमद्रष्टया ज्यादा शराब पीने और कार में एसी की गैस के कारण दोनों की मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है।

राजपुर पुलिस के अनुसार राजेश साहू (50) और महेश्वरी (45) कांठ बांग्ला, थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। राजेश साहू ड्राइवर था और महेश्वरी देवी विधवा थी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों अत्यधिक शराब पीते थे। घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था। संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण गैस और तापमान के प्रभाव के कारण दोनों की मौत हो गई।

घटनास्थल से कोई संदिग्ध स्थिति नहीं पाई गई। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है। पुलिस अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में एसी की गैस व तापमान के प्रभाव से दोनों की मृत्यु होने की संभावना व्यक्त कर रही है। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु और साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने शवोें का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!