पौड़ी गढ़वाल : कैबिनेट मंत्री की पुत्रवधू चुनाव लड़ने को तैयार लैंसडाउन विधान सभा से लड़ सकती है चुनाव

उत्तराखण्ड में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तैयार की जा रही है। जिसके लिए अभी से संग्राम शुरू हो गया है। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट की दावेदारी करने वाले चेहरे भी सामने आने लगे हैं। आपको बता दे की एक ऐसा ही एक चेहरा राज्य के वर्तमान कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं का है। जिन्होंने लैंसडाउन विधानसभा सीट से ही दावेदारी पेश की हैं। भले ही अनुकृति गुसांई ने खुलकर चुनाव लड़ने को लेकर घोषणा नहीं की है। परन्तु सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिससे एक बात तो स्पष्ट है कि यदि अनुकृति गुसाईं को मौका मिलता है तो वो आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में अपनी किस्मत अवश्य आजमाएंगी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अनुकृति किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।

आपको बता दें कि अनुकृति गुसाईं ने कहा कि सब भरोसे की बात है।यदि हमारे उत्तराखण्ड और लैंसडाउन के लोग मुझ पर अपना भरोसा जताते है तो मैं इसके लिए तैयार हूं और मैं उनके विश्वास पर खरा उतरूंगी।साथ ही अनुकृति ने कहा कि यहां सड़कें इतनी खराब है कि कई बार महिलाएं अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही बच्चे को जन्म दे देती है यहाँ तक की कभी तो जच्चा-बच्चा की मौत भी हो जाती है। लिहाजा, वो लैंसडाउन की बेटी है और लैंसडाउन के लिए कुछ करना चाहती है। जिससे उत्तराखण्ड को अपनी बेटी पर गर्व हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here