22.4 C
Dehradun
Friday, September 22, 2023

पिथौरागढ़-धारचूला,भारी बर्फबारी में फंसे लोग, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

 

SDRF टीम को एसडीएम धारचूला द्वारा अवगत कराया गया कि धारचूला, कालिका कुमटी गांव सिद्ध मंदिर के पास अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण कुछ लोग फंसे हैं। उनके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि मौके पर 08 लोग फंसे हुए है। जो कि कुमटी गांव सिद्ध मंदिर में घूमने के लिए गए थे। अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण फंस गए।

 

एसडीआरएफ टीम के द्वारा फंसे हुए लोगों को भूख प्यास से कुछ राहत देने के उद्देश्य से सर्वप्रथम बिस्किट वितरित किए व उसके उपरांत अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारी बर्फबारी के बीच सभी लोगों को नालालेख से सकुशल खूंटी गांव तक लाया गया । चूँकि सभी लोग बलवाकोट धारचूला के रहने वाले थे, अतः सभी को बस में सुरक्षित बिठाकर बलवकोट भेजा गया।

घटनास्थल पर फंसे लोगों के नाम :-
01. दिनेश सुरौला पुत्र श्री महेन्नु सिंह उम्र 18 वर्ष।
02. नीरज पुत्र श्री विक्रम सिंह उम्र 18 वर्ष।
03. अंकित कुमार पुत्र सुनील कुमार उम्र 17 वर्ष।
04. करण कुमार पुत्र जगदीश उम्र 18 वर्ष।
05. बसंती देवी पुत्री श्री घनश्याम उम्र 49 वर्ष।
06. विमला देवी पत्नी श्री किशन कुमार उम्र 40 वर्ष।
07. करीना पुत्री श्री सुबेधराम उम्र 18 वर्ष।
08. विनीता उम्र 17 वर्ष।

SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक मनोहर सिंह कन्याल रेस्क्यू के नेतृत्व में आरक्षी मनोज थोलिया,आरक्षी जगमोहन सिंह, आरक्षी रामसिंह, व आरक्षी संतोष शामिल रहे।

Related Articles

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के सहयोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के सहयोग...

करोड़ों की स्मैक बरामद, पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार

नैनीताल। बरेली से करोड़ों रुपए की स्मैक लेकर उत्तराखंड पहुंचे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक...

दुर्घटना में महिला की मौत पर चालक के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। तेल के टेंकर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने टेंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
error: Content is protected !!