देहरादून के रायपुर में 72 वर्षीय वृद्ध महिला रेखा बंसल की हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या का आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि परिवार के यहां काम करने वाला हेल्पर विनीत कुमार निकला।प्रमोद डोभाल एसएसपी देहरादून ने बताया कि बकाया मजदूरी के पैसों को लेकर आरोपी का रेखा बंसल से विवाद हुआ। गुस्से में उसने हाथ में पहने कड़े से महिला के चेहरे पर वार किया और चिल्लाने पर उनका मुंह-नाक दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला का सोने का कड़ा लेकर फरार हो गया और कपड़े बदल लिए। पुलिस ने आरोपी को रिंग रोड स्थित त्रिलोक गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया कड़ा, घटना में इस्तेमाल कड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।









