सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी द्वारा राष्ट्र निर्माण में समर्पित शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, नालापानी (रायपुर, देहरादून) में एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज और विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ने में अतुलनीय योगदान देने वाले विद्यालय के सम्माननीय शिक्षकों—प्रधानाचार्य, श्री लखन सिंह बुटोला, श्री शीतल सिंह रसायन प्रवक्ता, श्री द्वारका प्रसाद पुरोहित, श्री विपुल मिश्र, श्री वीरेंद्र सिंह नेगी एवं श्री कुलदीप सिंह भंडारी सहित सभी गुरुजनों को शॉल, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व सम्मान प्रकट किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के इस सुंदर प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में उच्च नैतिक मूल्यों और जीवनदृष्टि का बीजारोपण करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में तनिष्की अग्रवाल, मोनिका राणा एवं गुड्डी भंडारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और उपस्थित रहीं।

हमारा उद्देश्य—
जिन गुरुओं ने हमें ज्ञान, संस्कार और सही जीवन मार्ग की दिशा दी, उनके चरणों में पूरे आदर और श्रद्धा के साथ नमन करना एवं समाज में उनके निस्वार्थ योगदान को रेखांकित करना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here