24.7 C
Dehradun
Monday, June 2, 2025
Google search engine

प्रदेश के नए सीएम पुष्कर धामी ने निवर्तमान सीएम से की मुलाकात आज लेंगे राजभवन में शपथ

देहरादून-  राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज शाम 6:00 बजे सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे पहले वे शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे परंतु बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया और राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगी वही आज मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। बताते चलें कि मंत्रिमंडल में फेरबदल की आशंका है बहुत कम बताई जा रही है। अलबत्ता कुछ मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग भी मिलने की संभावना है शनिवार शाम को राज्यपाल से मुलाकात के पश्चात धामी ने सरकार गठन का दावा पेश किया है इसके पश्चात उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद रविवार शाम 6:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह का समय तय किया गया है पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के विषय में पूछे जाने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी के संयोग से वह न सिर्फ हर चुनौती को पार करेंगे बल्कि अपने पूर्ववृत्तियों के द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे उन्होंने कहा की प्राथमिकता जनता की सेवा है और जिसके लिए वह पूरे मन से कार्य करेंगे।

rachna rawat

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!