24.2 C
Dehradun
Wednesday, July 2, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव

सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव

सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव

एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला के कम्युनिटी हॉल में सारथी एक नई उम्मीद द्वारा तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय महिलाओं ने जमकर उत्सव का आनंद उठाया। संस्था की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया तीज उत्सव का आयोजन पिछले आठ वर्षों से लगातार किया जा रहा है।
तीज उत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता , परिधान प्रतियोगिता तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के आयोजन संस्था द्वारा किये जायेंगे।
उत्सव में प्रथम तीज क्वीन अनिता बुटोला, द्वितीय तीज क्वीन मीना जोशी तथा तृतीय तीज क्वीन सरिता तलवार को चुना गया। कार्यक्रम में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बंगाडी, विनोद उनियाल राज्य मंत्री, रितु, सुषमा कुकरेती, सोनल राणा, शालिनी ममंगाई, प्रगति मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here