देवभूमि की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर आज सीएम धामी ने 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर आज देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की…..इस दौरान उन्होने राज्य की 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले साल से पुरस्कार की धनराशि 51000 रुपए किए जाने की घोषणा भी की।

बता दें कि विभाग की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई थी। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिला है। सरकार की ओर से इस साल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाई गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here