उत्तराखंड के फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए राजधानी देहरादून में एक खास आयोजन होने जा रहा है। क्यारी चौक स्थित निरंजन ग्रीन में 19 और 20 सितंबर को 3rd उत्तराखंड फोटो फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देशभर की प्रमुख कंपनियां आधुनिक कैमरा, लेंस, कंप्यूटर तकनीक और फोटोग्राफी से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन करेंगी।आयोजकों के मुताबिक फोटो फेयर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़े प्रोफेशनल्स के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेषज्ञ अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान को साझा करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।फोटो फेयर में कैमरा, लेंस, ड्रोन, सॉफ्टवेयर, प्रिंटिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। आयोजकों का कहना है कि उत्तराखंड के दूर-दराज क्षेत्रों में काम करने वाले फोटोग्राफर्स को बड़े शहरों में आयोजित प्रदर्शनियों तक पहुंचने में कई बार परेशानी होती है। ऐसे में यह आयोजन उन्हें नई तकनीक और उद्योग से सीधे जुड़ने का अवसर देगा।नितेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित यह फोटो फेयर फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए तकनीकी और व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।इस अवसर पर 3rd उत्तराखंड फोटो फेयर-2026 के आकर्षक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।









