उत्तराखंड: 5 अक्टूबर से यहां शुरू होगा अग्निवीर भर्ती फिजिकल टेस्ट, 3 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

रुड़की: अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2027 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। भारतीय सेना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 के बीच रुड़की में आयोजित किया जाएगा। इस चरण में CCE 2027 में सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और दौड़ परीक्षा कराई जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 3,000 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। CCE 2027 में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती चरण में विभिन्न श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल शामिल हैं। अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल के अभ्यर्थी भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दस्तावेज

भर्ती परीक्षा के लिए रुड़की पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। दस्तावेजों का भौतिक और ऑनलाइन सत्यापन भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। सेना की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती स्थल पर पहुंचने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें, ताकि सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

5 से 23 अक्टूबर तक चलेगा भर्ती चरण

अग्निवीर भर्ती 2027 का यह चरण 5 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा। CCE 2027 में सफल अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें उनकी शारीरिक क्षमता और दौड़ संबंधी प्रदर्शन का परीक्षण किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here