आज दिनांक 28 मई को प्रेस क्लब मे.ARS Enterprisesबैनर द्वारा निर्मित गढ़वाली फ़िल्म “मार्छा ” के पोस्टर एवं ट्रेलर को लॉन्च किया गया, उत्तराखंडी लोकभाषा एवं संस्कृति को समर्पित यह फ़िल्म जल्द ही सिनेमा घरों मे प्रदर्शित की जाएगी, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी श्री के एस चौहान जी थे जिन्होंने फ़िल्म मारछा की पूरी टीम को शुभकामनायें देते हुए बताया की उनकी फ़िल्म नीति के कारण उत्तराखंडी फिल्मों की संख्या मे कई गुना वृद्धि हुई है. उन्होंने विश्वास जताया कि अब प्रदेश मे फिल्मों की संख्या के आलावा गुणवत्ता मे भी वृद्धि देखंव को मिलेगी. कार्यक्रम का संचालन गंभीर सिँह जयेडा ने किया. फ़िल्म के निर्माता रोहित शर्मा ने बताया कि यह फ़िल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी, इस अवसर पर फ़िल्म के निर्देशक शिवनारायण सिँह रावत, क्रिएटिव डायरेक्टर धीरज वर्मा के अलावा फ़िल्म के अभिनेता अर्जुन चंद्रा अभिनेत्री.कामिनी,विलयन सुनील कुमार ,सुमन गौड़, अजय सिँह बिष्ट ,अंशिका शर्मा, संजय बडोनी अतिरिक्त कई वरिष्ठ फ़िल्म निर्माता निर्देशक व कलाकार मौजूद थे जिनमे राम नेगी,देबू रावत, आशु चौहान, रवि मामगाई, बृजेश भट्ट, जीतेन्द्र पंवार,FWICE स्टेट हेड राहुल शर्मा,एवं लाइन प्रोड्यूसर सुमित खरबन्दा, आदि मौजूद थे.








