गर्मियों में कुत्तों के व्यवहार में बदलाव

देहरादून में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच नगर निगम ने लोगों को आवारा और पालतू कुत्तों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि अत्यधिक तापमान का असर कुत्तों के स्वभाव पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के शरीर का सामान्य तापमान 37 से 38 डिग्री तक होता है, लेकिन जब बाहरी तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच जाता है तो उन्हें अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने में काफी दिक्कत होती है।उन्होंने बताया कि कुत्तों में स्वेट ग्लैंड्स बहुत कम होते हैं, इसलिए वे जीभ बाहर निकालकर लगातार पैंटिंग करते हैं ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित कर सकें। गर्मी और पानी की कमी के कारण वे चिड़चिड़े और आक्रामक भी हो सकते हैं। कई बार राहगीरों की परछाई या छांव की तलाश में कुत्ते लोगों के करीब आ जाते हैं, जिससे लोग घबरा जाते हैं और स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है।नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप में बाहर निकलते समय अगर कहीं कुत्ता बैठा हो तो उससे सावधानीपूर्वक दूरी बनाकर निकलें, उसे छेड़ें नहीं और खुद भी धूप से बचाव करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here