17.2 C
Dehradun
Friday, October 18, 2024

उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पदभार किया ग्रहण, इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से रिक्त था पद

उत्तराखंड विधानसभा के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन में विधिवत रूप से पदभार संभल लिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का 13 जून 2021 को निधन हो गया था, जिसके बाद से नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त चल रहा था। वहीं अब इस पद का दायित्व प्रीतम सिंह को दे दिया गया है।

वहीं कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रिंकू कन्नौजिया ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से उनके देहरादून स्थित आवास पर पुष्प गुच्छ दे कर शिष्टाचार भेंट की।

वहीं रिंकू कन्नौजिया ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए प्रीतम सिंह ने जनता के मुद्दें की लड़ाई सड़क पर लड़ी। तो अब वे प्रतिपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में भी जनता के हित के मुद्दों को जोर शोर के साथ उठाएंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। वहीं इस अवसर पर अमरदीप सिंह मजीठिया, राहुल वर्मा, सुधांशु ठाकुर, अभिराज, असद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!