30.2 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024

मानसून से पूर्व की तैयारियों की आपदा प्रबंधन सचिव ने की समीक्षा

देहरादून। सचिव उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित डी.एम.एम.सी. सभागार में मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर राज्य के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। बैठक में आईजी एस.डी.आर.एफ. रिद्धिम अग्रवाल तथा अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल उपस्थित रहे। बैठक में राज्य स्तर के समस्त लाईन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
सचिव रंजीत सिन्हा ने राज्य के संवेदनशील जनपदों सहित समस्त जिलों को मानसून आने से पहले की तैयारियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारियों को जिलों में मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से संपन्न कर लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संबंधित डिपार्टमेंट आपदा की स्थिति में जिलों से सम्पर्क बनाये रखने हेतु अपने एक सीनियर ऑफिसर को नोडल अधिकारी नामित कर लें, जो समय से जिलों की समस्याओं को उचित स्तर पर पहुंचाने का कार्य करे।
सचिव रंजीत सिन्हा नें कहा कि सभी जिले अपने संसाधनों जिसमें भोजन, पानी, मेडिसन आदि के भंडारण तथा अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लें। मार्गों पर आपदा से संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क सूत्र एवं डिटेल वाले होर्डिंग स्थापित करने से आपदा की स्थिति में आमजन को काफी सुविधा होगी। उपलब्ध सैटैलाईट फोन, वायरलैस सैट आदि को चौक कर लें एवं सभी को चालू अवस्था में रखा जाए। आपदा की स्थिति में बनाये जाने वाले स्टेजिंग एरिया, जॉइंट कंट्रोल रूम, शेल्टर, दूर संचार, मीडिया मैनेजमेंट, क्रॉउड मैनेजमेंट आदि बिन्दुओं पर प्रजंटेशन के माध्यम से चर्चा की गई। जिलाधिकारियों व राज्य स्तर पर उपस्थित अधिकारियों को तत्परता एवं योजनाबद्ध तरीके से आपदा की स्थिति से निपटने के लिये निर्देशित किया गया। उन्होंने जिलों और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मध्य संचार और समन्वय को भी महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर...

कांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस  प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।...
error: Content is protected !!