27.2 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024

पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी का निधन, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

गोपेश्वर। बद्री-केदार विधान सभा से दो बार विधायक रहे कुंवर सिंह नेगी का गुरुवार को निधन हो गया। कुंवर सिंह नेगी के निधन से इलाके में शोक की लहर है। परिवार भी इस दिग्गज नेता के जाने से सदमे में है।
उत्तरप्रदेश के जमाने में संयुक्त चमोली जनपद के बद्री केदार विधानसभा से वे विधायक रहे। 1980 में वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते और वर्ष 1981 में हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ कांग्रेस छोड़ कर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
चुनाव में बहुगुणा को चमोली से बड़ी लीड दिलवाने में उनकी अहम भूमिका रही। बहुगुणा के अंतिम समय तक वे उनके साथ रहे और फिर वर्ष 1989 में बहुगुणा के स्वर्गवास के पश्चात कांग्रेस में शामिल हो गए। कुंवर सिंह नेगी वर्ष 1980 व 1984 में बद्री केदार विधानसभा से चुनाव जीते।
गुरुवार को कुंवर सिंह नेगी के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर...

कांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस  प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।...
error: Content is protected !!