श्रीनगर मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना सियासी कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। बुधवार को श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

आरती भंडारी ने वर्ष 2025 में हुए निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर श्रीनगर मेयर का चुनाव जीता था। अब भाजपा में शामिल होकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी को नया मोड़ दिया है। उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले 10 पार्षदों में 8 निर्दलीय और 2 कांग्रेस के पार्षद शामिल हैं।

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरती भंडारी समेत सभी पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधायक धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल हुए मेयर और पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा में आने से पार्टी को श्रीनगर क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

Static 1 Static 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here