27.2 C
Dehradun
Tuesday, October 22, 2024

धोलीधार देवप्रयाग के समय वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत।

बीती रात 8:42 मिनट पर बछेलीखाल ग्रामीण द्वारा देहरादून-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धोलीधार देवप्रयाग के पास एक गाड़ी के खाई में गिर जाने की सूचना थाना देवप्रयाग को दी गई। थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि उनके साथ तहसीलदार देवप्रयाग भी मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने घटनास्थल पर पहुंच गरीब 100 मीटर गहरी खाई से एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया। जो की घटना स्थल पर ही मृत अवस्था में पाया गया। बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान चंडीगढ़ निवासी 37 वर्षीय सूरज मदान पुत्र चरणजीत सिंह मदान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति दिल्ली से चमोली जा रहा था तभी अचानक रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया कि सूचना मृतक के घर वालों को भी दे दी गई है और शव को श्रीनगर बेस हॉस्पिटल लाया गया है। जहां पंचायत नामा की कार्रवाई चल रही है ।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!