25.2 C
Dehradun
Tuesday, May 21, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बेरोजगारों को तोहफा, 22 हजार ख़ाली पदों पर होगी भर्ती, जानिए क्या होंगे अन्य फैसले

प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगारों को तोहफा दिया है। सीएम ने राज्य में 22 हजार से अधिक खाली पदों पर भर्ती करने का अहम फैसला लिया है।कैबिनेट फैसले के पश्चात वर्षों से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को एक उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों पर भीअहम फैसला लिया गया है। सरकार द्वारा गेस्ट टीचरों को वेतनमान 15 हजार से बढ़ाकर 25 करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट मंत्रियों ने राज्य भर में संविदा पॉलिटेक्निक शिक्षकों के पदों की निरंतरता जारी रखने पर भी मुहर लगाई है। कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि मनरेगा कर्मियों को हड़ताल अवधि का वेतन भी दिया जाएगा। जबकि, खाली पदों को आउटसोर्स के जरिये भरे जाएंगे। सोमवार को कैबिनेट फैसले पर जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि रिक्त पदों को जनपद रोजगार कार्यालय जिले में आउटसोर्स एजेंसी होगी। साथ ही बताया कि उपनल मामले के निस्तारण के लिए विषय में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। पुलिस ग्रेड-पे का हल निकालने हेतु कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में भी समिति गठन करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!