22.4 C
Dehradun
Friday, September 22, 2023

ब्राजील में भारी बारिश व भूस्खलन में अब तक हो चुकीं 70 से अधिक मौतें

ब्राजील में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर है। रूस गए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने अपने मंत्रियों को बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं।रियो डि जेनेरियो, एपी। ब्राजील के पेट्रोपोलिस के पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा बुधवार तड़के जारी बयान में उक्त जानकारी दी गई। इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित पेट्रोपोलिस में राहत एवं बचाव अभियान अभी जारी है और यहां के मेयर रुबेन्स बोम्टेम्पो का कहना है कि हताहतों (मृतकों) की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली है।बता दें कि इस क्षेत्र में साल 2011 में भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। राहत एवं बचाव अभियान के बीच बुधवार को 49 वर्षीय रोसलीन विर्गिलियो के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, क्योंकि उनके कानों में मलबे में फंसी महिला की रोने की आवाज गूंज रही थी जिसे वह बचा नहीं सकीं। उन्होंने बताया, ‘कल एक महिला मदद के लिए चिल्ला रही थी। मुझे यहां से बाहर निकालो। लेकिन हम कुछ नहीं कर सके। पानी और मिट्टी का मलबा धंस रहा था।’ उन्होंने दुख जताया और कहा कि दुर्भाग्यवश शहर बर्बाद हो गया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को एक अमेरिकी हिंदू संगठन ने आईना दिखाया है।
‘प्रदर्शन के अधिकार’ पर भारत को सीख देने वाले जस्टिन ट्रूडो को अमेरिकी हिंदू संगठन ने दिखाया आईना, जानें क्‍या कहा
यह भी पढ़ें
गवर्नर क्लॉडियो कास्त्रो ने बुधवार बताया कि यह ‘युद्ध जैसी स्थिति है’ और वह प्रभावित क्षेत्रों से मलबा साफ करने के लिए आसपास के राज्यों से भारी मशीनरी सहित हर संभव मदद मंगवा रहे हैं। राज्य के दमकल विभाग ने मंगलवार देर रात एक बयान में बताया कि 180 सैनिक बचाव अभियान में जुटे हैं। विभाग ने बताया कि इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर है। रूस की यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने मंत्रियों को बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के सहयोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला प्रशासन व रेखीय विभागों के सहयोग...

करोड़ों की स्मैक बरामद, पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार

नैनीताल। बरेली से करोड़ों रुपए की स्मैक लेकर उत्तराखंड पहुंचे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक...

दुर्घटना में महिला की मौत पर चालक के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। तेल के टेंकर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने टेंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
error: Content is protected !!