31.9 C
Dehradun
Saturday, May 24, 2025
Google search engine

साइकिल यात्रा से भाईचारे व पौधे लगाने का संदेश देते रहे राजेंद्र कुमार

श्यामपुर: पंजाब बठिंडा के रहने वाले राजेंद्र कुमार पूर्व 32वर्षों से निरंतर साइकिल से पूरे देश भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इस वक्त उन्होंने साइकिल से 131 वीं बार मां वैष्णों देवी के दर्शन प्राप्त किए और अब वे गंगोत्री की यात्रा पर हैं। बता दे की धार्मिक स्थलों की यात्रा करना राजेंद्र कुमार का जुनून है। उनकी इस प्रकार की यात्रा का उद्देश्य देश में भाईचारा को बढ़ाना है। तथा सबको सुख समृद्धि प्रदान प्राप्त हो सके । श्यामपुर में उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने पांच लाख 80 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उनको भिन्न -भिन्न प्रदेशों की संस्कृति से अवगत होने का सौभाग्य भी मिलता है। यात्रा के दौरान वो बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी को पौधे लगाने का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण हमने बहुत बड़ी परेशानी को झेला है। राजेंद्र कुमार ने बताया कि वो अब गंगोत्री से जल भरकर अंबाला जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!